फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परियोजना प्रभावितों के लिए भूख हड़ताल के बजाय करेंगे चुनाव प्रचार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटेश्वर धर्म कांटा के समीप श्रीनगर जल विद्युत परियोजना प्रभावितों ने एक दिवसीय धरना दिया। परियोजना प्रभावितों के हक की लड़ाई लड़ रहे उत्तराखंड संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच के प्रदेश संयोजक दौलत कुंवर टिहरी विधान सभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। इसी लिए 2 मार्च से होनेवाली भूख हड़ताल स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन

धरना स्थल पर प्रभावितों ने सरकार और परियोजना कंपनी पर आक्रोश जताया। कहा गया कि पिछले माह मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में सचिवालय में बैठक हुई थी। इसमें राज्य मंत्री धन सिंह, विधायक देवप्रयाग सहित शासन और परियोजना कंपनी के अधिकारी मौजूद थे। सरकार ने 28 फरवरी तक प्रभावितों के संपूर्ण भुगतान के आदेश दिए थे।
लेकिन फरवरी माह गुजरने के बाद भी भुगतान नहीं हुआ।
इस अवसर पर मंच की महिला मोर्चा संरक्षक सरस्वती, विमला देवी, सुनीता पांडेय, उमा देवी, श्याम सिंह रावत, सोहन लाल, गीता थपलियाल, राजेश्वरी, सरोजनी भट्ट, आनंद लाल, बरदेई देवी और मोहन लाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें