फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश प्रभारी के आने पर सुलझा लिया जाएगा मामला: काला

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। कांग्रेस में शामिल होने के बाद मचे घमासान के बीच उद्योगपति मोहन काला ने स्थिति साफ करने की कोशिश की है। काला का कहना है कि पार्टी प्रदेश प्रभारी के आने पर मामला सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन

बीते शनिवार को दिल्ली में उद्योगपति मोहन काला को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई है। वह वर्ष 2017 में कांग्रेस नेता गणेश गोदियाल के खिलाफ श्रीनगर विधान सभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ चुके हैं। गोदियाल ने पार्टी के इस फैसले पर आक्रोश जताते हुए विरोध किया है। बृहस्पतिवार को काला ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस को बयान जारी करते हुए कहा कि उन्होंने कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर सदस्यता ली है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत अन्य नेताओं का उन्हें सहयोग मिलता रहेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रदेश प्रभारी के आने पर मामला सुलझा लिया जाएगा। कहा कि पार्टी ज्वाइन करने से पहले उनकी गोदियाल के साथ लंबी मुलाकात हुई है, लेकिन विधानसभा या लोकसभा का चुनाव कौन लड़ेगा, इस पर चर्चा नहीं हुई। टिकट को लेकर हाईकमान जो भी फैसला करेगा वह मान्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें