फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोट व दस गढ़वाल राइफल्स बने चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। विकास खंड मुख्यालय कोट में आयोजित कोट महोत्सव में राज्य व क्षेत्र पंचायत स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। 20 जनवरी से शुरू हुई प्रतियोगिता में राज्य व क्षेत्र पंचायत स्तर के अलावा अंडर-14 व 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मुकाबले खेले गए। महोत्सव में महिला रस्साकशी आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

मंगलवार को मिनी स्टेडियम कोट में क्षेत्र पंचायत स्तर के फाइनल मुकाबले का शुभारंभ मुख्य अतिथि एडीएम रामजी शरण शर्मा ने किया। मुकाबला कोट व देवार के बीच खेला गया। मुकाबले के पहले व दूसरे हाफ में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर पाईं। पेनाल्टी शूटआउट में कोट ने 4-2 से मुकाबला जीतकर चैंपियनशिप अपने नाम की। राज्य स्तरीय मुकाबले की शुरुआत मुख्य अतिथि क्षेत्र पंचायत सदस्य कोट ऊषा नेगी ने किया। फुटबाल मुकाबला पीरुमदारा रामनगर व दस गढ़वाल राइफल्स के बीच हुआ। मुकाबले के पहले हाफ में गढ़वाल राइफल्स की ओर से अंकित ने पहला गोल किया। इसके बाद मोहित ने लगातार दो गोल दागकर टीम को 3-0 से आगे कर दिया। दूसरे हाफ में गढ़वाल राइफल्स की ओर से अभिषेक ने दो गोल दागे। वहीं पीरुमदारा रामनगर की टीम दोनों हाफ में कोई गोल नहीं कर पाई। इस तरह राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता दस गढ़वाल राइफल्स ने 5-0 से अपने नाम की। महिला रस्साकशी में कठूड़ खोला को पराजित कर विजेता बना। सितोनस्यूं क्रीड़ा समिति के अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख सुनील लिंगवाल ने कहा कि फुटबाल प्रतियोगिता के आयोजन के 50 वर्ष पूरे होने पर इस बार का आयोजन यादगार बन गया। प्रतियोगिता में ललित बिष्ट, अजय पटवाल, अजय जैन व सुरेंद्र सिंह रावत निर्णायक रहे। इस अवसर पर एसडीएम कमलेश मेहता, सभासद पालिका पौड़ी यशोदा नेगी, संस्कृत विद्यालय भुवनेश्वरी के प्रधानाचार्य अनुसूया प्रसाद सुुंदरियाल, सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश बिष्ट, कांता कठैत, समिति के सचिव सुखदेव गुसाईं, आलोक चारु, तामेश्वर आर्य, प्रमोद नेगी, धनवीर चौहान व नरेंद्र नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें