फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबाल क्लब कोटद्वार ने जीता उद्घाटन मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। विकास खंड कोट मुख्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का आगाज हो गया है। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला फुटबाल क्लब कोटद्वार व बीएससी क्लब देहरादून के बीच खेला गया। इसमें कोटद्वार ने जीत हासिल की। क्षेत्र पंचायत स्तर के पहले सेमीफाइनल में कोट ने जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मिनी स्टेडियम कोट में कोट महोत्सव के राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश बिष्ट ने किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला फुटबाल क्लब कोटद्वार व बीएससी क्लब देहरादून के बीच खेला गया। इसमें कोटद्वार की टीम से राहुल, शुभम व चारु ने एक-एक गोल तथा देहरादून की टीम से आशीष ने एक गोल किया। इस तरह कोटद्वार ने 3-1 से मुकाबला अपने नाम किया। दूसरा मुकाबला उत्तराखंड फॉरेस्ट व दस गढ़वाल राइफल के बीच हुआ। इसमें पेनाल्टी शूटआउट में दस गढ़वाल राइफल ने 11-10 से उत्तराखंड फॉरेस्ट को पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। क्षेत्र पंचायत स्तर का पहला सेमीफाइनल कोट व ओजली के बीच खेला गया। कोट ने 1-0 से जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया। इस मौके पर सितोनस्यूं क्रीड़ा समिति के अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख सुनील लिंगवाल, सुखदेव सिंह, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य कैलाश बिष्ट, शशिकांत चमोली, भगवान सिंह व अनिल कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें