पाबौ। विकास खंड पाबौ के घुड़दौड़स्यूं पट्टी स्थित सपलोडी गांव में ग्रामीण आठ दिन से अंधेरे में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के पास लगा ट्रांसफार्मर जल गया है। इसकी सूचना विद्युत विभाग को दी गई, लेकिन कोई सुध लेने को तैयार नहीं है। बिजली नहीं होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण अनिल नेगी, धनपाल सिंह व पदमेंद्र सिंह ने बताया कि चार जनवरी को गांव के पास का ट्रांसफार्मर जल गया था। इससे गांव की विद्युत आपूर्ति ठप हो चुकी है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि ऊर्जा निगम के अधिकारियों को समय पर सूचना दे दी गई थी, लेकिन कोई सुध नहीं ली जा रही है। मनोज नेगी, सुमा देवी, बिमला देवी, अनिता देवी, उर्मिला देवी ने विद्युत आपूर्ति जल्द सुचारु किए जाने की मांग की है।