फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहरी लोगों पर है पुलिस की पैनी नजर: एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी ने मासिक अपराध समीक्षा बैठक ली। एसएसपी ने सभी थानाध्यक्षों को लंबित मामलों को जल्द निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाहरी लोगों पर पुलिस की कड़ी नजर है। फड़, ठेली, भिखारियों पर निगरानी रखी जा रही है। सभी का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित मासिक अपराध समीक्षा बैठक में एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने कहा कि यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। यातायात व्यवस्था को ठीक करने के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाहरी लोग व्यापार के नाम पर पहाड़ी जिलों में आकर बिना सत्यापन के रह रहे हैं। इनका भौतिक सत्यापन नहीं होने से अपराधों को भी बढ़ावा मिल रहा है। एसएसपी कुंवर ने सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में बाहरी लोगों को शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन किए जाने के निर्देश दिए। कहा कि जिले में नशे की लत में आए युवाओं को सुधारने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर सीओ सदर अनिल कुमार जोशी, कोटद्वार जेआर जोशी, कोतवाल पौड़ी लक्ष्मण सिंह कठैत, कोटद्वार मनोज रतूड़ी, पैठाणी देवेंद्र असवाल, थलीसैंण संपूर्णानंद गैरोला व श्रीनगर नरेंद्र सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें