फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल योजना की मांग को लेकर सबधरखाल में टावर पर चढ़ा ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। सबधरखाल कादेखाल पेयजल पंपिंग योजना पर काम शुरू करने की मांग को लेकर आंदोलनरत ग्रामीण लक्ष्मण सिंह बुधवार को सबदरखाल गांव में मोबाइल टावर पर चढ़ गया।
विज्ञापन

पेयजल पंपिंग योजना पर काम शुरू करने की मांग को लेकर कादेखाल रामकुंड पंपिंग योजना प्रयास विकास समिति से जुड़े लोग पिछले कई दिनों से अनिश्चितकालीन धरने पर हैं। बुधवार को ग्रामीण लक्ष्मण सिंह समस्या के समाधान न होने पर टावर पर चढ़ गया। धरने पर बैठे ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र के 63 गांवों में पेयजल समस्या बनी है। समिति के अध्यक्ष भरत सिंह कोटियाल ने कहा कि ग्रामीणों की एक सूत्री मांग पर अमल न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। शाम करीब छह बजे लक्ष्मण सिंह स्थानीय प्रशासन के समझाने पर टावर से नीचे उतर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें