पौड़ी। खेल विभाग की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर इंडोर खेल हाल में बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें अंडर-10 बालिका वर्ग में सृष्टि डोभाल ने हर्षिता को 15-12 और 15-13 से एवं अस्मिता ने कनिष्का नेगी को 15-9 और 15-8 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला युवा कल्याण अधिकारी सत्यपाल सिंह नेगी एवं जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी निर्मल शाह ने किया। प्रतियोगिता में अंडर-10 बालक वर्ग में मृदुल रावत ने शौर्य जुगरान को 15-8,15-12 से, मानव डोभाल ने प्रणव बंगारी को 15-6, 15-11 से, आदित्य रावत ने अश्विन रौथाण को 15-12, 15-13 से, ओम थपलियाल ने दिव्यांश बंगारी को 15-9, 15-11 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। बालिका अंडर-13 में सृष्टि डोभाल ने पायल मेहर को 15-12, 15-6 से, अस्मिता ने कृतिका भंडारी को 15-11, 15-12, पीहू ने सृष्टि डोभाल को 15-5, 15-7 से पराजित किया। बालक वर्ग अंडर 13 में प्रेरित ममगाईं ने विशेष भंडारी को 15-7, 15-9, अक्षत बडोली ने उज्जवल बिष्ट को 15-12, 15-9, आदित्य पंवार ने अमन नेगी को 15-9,15-12, देवेश डोभाल ने पार्थ नेगी को 15-11, 15-10, मुकुल भंडारी ने अनिरुद्ध नवानी को, ओम सिंह ने सिद्धार्थ को, सिद्धार्थ पुंडीर ने अभिषेक रावत को, आदित्य नेगी ने आयुष वेद को, पार्थ नेगी ने पुण्य प्रताप को, देवेश डोभाल ने अमन नेगी को, यश नेगी ने मानव डोभाल को, तरुण पंत ने श्रेयश रावत को हराया। बालक वर्ग अंडर 15 में शौर्य पंत ने आर्यन अरोड़ा को, अनुज नेेगी ने पार्थ नेगी को, शुभम ममगाईं ने अमनदीप को, मोहित ने सौरभ बंगवाल को, प्रेरित ममगाईं ने अंबू नेगी को, अखिल बिष्ट ने अमन नेगी को, अक्षत नेगी ने राहुल काला को हराया। प्रतियोगिता के निर्णायकों में अजय रावत, बुद्धि बल्लभ पंत, महेंद्र सिंह नेगी, उर्वशी रावत व नीतू पंत शामिल रहीं।