पौड़ी। स्थानीय निवासी कमला रावत को प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।
मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में नव नियुक्त उपाध्यक्ष कमला रावत ने कहा कि यह जिम्मेदारी महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष की संस्तुति पर प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य ने उन्हें सौंपी है। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए एकजुटता के साथ शहर से लेकर गांव तक काम किया जाएगा। इस मौके पर गोदांबरी देवी, सीता रावत, कमला नेगी, पिंकी नेगी, कांति देवी, रोशनी बिष्ट, लक्ष्मी, भगवती, भूमा, आभा, अनीता, प्रभा, मीनाक्षी व रेखा आदि मौजूद थीं। वीरेंद्र विजल्वाण, विनोद रावत, सुखदेव बडोनी, विजय नेगी, जगमोहन, केदार सिंह व देव लाल आदि ने नव नियुक्ति अध्यक्ष को बधाई दी।