पौड़ी। राज्य स्थापना दिवस पर जिला प्रशासन की ओर से सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रमों समेत विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। स्थापना दिवस की तैयारी को लेकर डीएम ने कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली।
डीएम ने कहा कि जिला मुख्यालय में युवा कल्याण और सूचना आदि विभागों की ओर से सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम में आयोजित किए जाएंगे। जबकि खेल विभाग की पहल पर कंडोलिया मैदान में सद्भावना फुटबॉल मैच आयोजित किया जाएगा। डीएम ने शहर के विभिन्न वार्डों में नगर पालिका को विशेष रूप से सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर एसडीएम सदर केएस नेगी, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, परियोजना निदेशक एसएस शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक हरेराम यादव व बेसिक केएस रावत, डीपीआरओ एमएम खान, एपीडी सुनील कुमार, डीएसओ जगदीश वर्मा, व्यापार संघ के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह रावत समेत आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो