फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 बुजुर्ग बदरीनाथ यात्रा के लिए रवाना

विज्ञापन
पौड़ी में बुजुर्गों के तीर्थाटन दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम। - फोटो : PAURI
विज्ञापन
पौड़ी। जिला मुख्यालय पौड़ी से पं. दीनदयाल उपाध्याय मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत 31 बुजुर्गों का एक दल बदरीनाथ धाम की यात्रा पर रवाना हो गया है।
विज्ञापन

शनिवार को मुख्यालय के जीएमवीएन अतिथि गृह व पर्यटन विभाग कार्यालय से मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम ने हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया। दल में 24 पुरुष व सात महिला बुजुर्ग तीर्थ यात्री हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की यह योजना बुजुर्गों को चारधाम यात्रा कराए जाने का सराहनीय कार्य है। इस अवसर पर साहसिक खेल अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी, गढ़वाल मंडल विकास निगम प्रबंधक जगदीश प्रसाद लखेड़ा व प्रशासनिक अधिकारी भगवती प्रसाद पोखरियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें