फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौड़ी में एक दिन में सरकारी विद्यालयों के लगभग 30 हजार बच्चों ने दी ऑन लाइन परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) चड़ीगांव पौड़ी की ओर से ऑनलाइन शिक्षण की प्रासंगिकता देखने के लिए ऑनलाइन मासिक परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें जिले के 12वीं तक के 30 हजार 389 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिले के सरकारी विद्यालयों में करीब 58 हजार छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

एक दिन में इतने बच्चों का ऑनलाइन कनेक्ट होना बड़ी उपलब्धि है। शेष लगभग 28 हजार छात्र-छात्राओं को कैसे ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाया जाए, इसकी समीक्षा की जा रही है। रिजल्ट तैयार किया जा रहा है। इससे यह देखा जाएगा कि ऑनलाइन पढ़ाई में छात्र-छात्राएं कितनी पढ़ाई कर पा रहे हैं।
प्राचार्य महावीर कलेठा ने बताया कि कोविड-19 महामारी की वजह से गत मार्च से विद्यालय बंद हैं। इससे पढ़ाई प्रभावित हुई है। इस कमी को दूर करने के लिए शिक्षक ऑनलाइन पढ़ाई करवा रहे हैं। ऑनलाइन कोर्स में एकरूपता लाने और ऑनलाइन पाठ्यक्रम कितना सफल रहा, यह देखने के लिए डायट ने प्रायोगिक तौर पर गणित विषय को आदर्श विषय के रूप में चयनित किया।
विज्ञापन

संस्थान के गणित प्रवक्ता डॉ. नारायण प्रसाद उनियाल ने पाठ्यचर्या समिति एवं प्रश्नपत्र निर्माण समिति का गठन किया। इसके माध्यम से 12वीं तक सभी ब्लॉकों में निर्धारित पाठ्यचर्या के अनुरूप 15 दिन तक शिक्षण कार्य किया गया। इसी क्रम में शिक्षण कार्य का आकलन करने के लिए जिला स्तर पर पहली बार समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों व उप शिक्षा अधिकारियों के सहयोग से ऑनलाइन मासिक परीक्षा का आयोजन किया गया।
प्राथमिक विद्यालय गंगा भोगपुर के गणित शिक्षक डॉ. अतुल बमराड़ा के सहयोग से ऑनलाइन परीक्षा करवाई गई। इसमें 30 हजार 389 छात्रों ने भाग लिया। डा. उनियाल ने बताया कि ऑनलाइन परीक्षा के लिए सुबह 7 से रात 10 बजे तक का वक्त दिया गया। परीक्षा में छात्रों के साथ-साथ अभिभावकों से भी ऑनलाइन पढ़ाई में आ रही विभिन्न समस्याओं के संबंध में राय ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें