फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: कांवड़ मेले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 30 पुलिस कार्मिक सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। जिले के एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने मासिक अपराध गोष्ठी में थाना प्रभारियों के पेंच कसे। इस दौरान उन्होंने ने थाना प्रभारियों को आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए। साथ हिस्ट्रीशीटरों पर कड़ी निगरानी रखने को कहा। उन्होंने कांवड़ मेले के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले 30 पुलिस कार्मिकों को भी सम्मानित किया।शुक्रवार को पुलिस लाइन पौड़ी में एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने मासिक अपराध गोष्ठी ली। इस दौरान उन्होंने कांवड़ मेले में डूयटी देने वाले पुलिस बल का हौसला बढ़ाया। इसके अलावा उन्होंने तीन नए आपराधिक कानूनों में आ रही समस्याओं व सुझावों पर चर्चा की। समस्त थाना प्रभारियों को आमजन को नए कानूनों की जानकारी देकर जागरूक करने को कहा। एसएसपी ने सिंह ने साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभावों व महिला संबंधी अपराधों के प्रति प्रत्येक गांव, स्कूल व कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। विवेचनाओं को अनावश्यक रूप से लंबित न रखने के निर्देश दिए। साथ ही कोताही बरतने वाले विवेचकों व थाना प्रभारियो के विरुद्ध कड़ी चेतावनी भी दी। उन्होंने हत्या, साइबर ठगी, चोरी व महिला अपराध से संबंधित लंबित अभियोगों का शीघ्रता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसएसपी ने कांवड ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले 140 व जुलाई माह में थानों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 28 पुलिस कर्मचारियों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान एएसपी कोटद्वार जया बलोनी, एएसपी संचार अनूप काला, सीओ सदर पौड़ी अनुज कुमार, कोटद्वार विभव सैनी और मुख्य अग्निशमन अधिकारी पौड़ी राजेंद्र सिंह खाती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें