फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर में 30 पर्यावरण मित्र काम पर तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के आह्वान पर नगर पालिका के पर्यावरण मित्रों का कार्य बहिष्कार दूसरे दिन भी जारी रहा। आंदोलन के चलते पालिका आउटसोर्सिंग के 30 पर्यावरण मित्रों से काम चला रही है। ठेका प्रथा खत्म करने, स्थायी नियुक्ति और बीमा सहित 11 सूत्री मांगों के लिए नगर पालिका के पर्यावरण मित्र सोमवार से कार्य बहिष्कार पर हैं। पालिका में 42 स्थायी पर्यावरण मित्रों समेत 105 पर्यावरण मित्र हैं। इनमें 75 पर्यावरण मित्र कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। पालिका मात्र 30 पर्यावरण मित्रों से काम चला रही है। वहीं, पर्यावरण मित्रों ने पालिका परिसर में प्रदर्शन करते हुए सरकार से मांगों पर कार्रवाई की मांग की। पालिका के अधिशासी अधिकारी राजेश नैथानी ने बताया कि रोटेशन मेें सफाई का काम चल रहा है। आउटसोर्सिंग एजेंसी को व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें