फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: बीटेक के पांच ट्रेडों में प्रवेश के लिए पहुंचे 277 अभ्यर्थी

Mon, 20 Jul 2026 07:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के चौरास परिसर में संचालित बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए सोमवार को रिपोर्टिंग की प्रक्रिया संपन्न हुई। इस मौके पर 277 अभ्यर्थी पहुंचे। मंगलवार को रिपोर्टिंग में शामिल अभ्यर्थियों की प्रवेश के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि के चौरास परिसर में बीटेक में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी, मैकेनिकल इंंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग व इंस्टमेंटेेशन इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में कुल 210 सीटें निर्धारित हैं। इन सीटों पर प्रवेश के लिए स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग भवन चौरास परिसर में सोमवार को रिपोर्टिंग की प्रक्रिया हुई जिसमें 277 अभ्यर्थी शामिल हुए। निर्धारित सीटों के लिए कुल 1093 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। रिपोर्टिंग व काउंसलिंग के कोऑर्डिनेटर डाॅ. गंभीर सिंह कठैत ने बताया कि मंगलवार को काउंसलिंग प्रात: साढ़े दस बजे से होगी। प्रवेश प्रक्रिया डीन स्कूल ऑफ कंप्यूटर साइंस प्रो. एमएमएस रौथाण के निर्देशन में संपन्न हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें