फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: कीर्तिनगर में 26 महिलाओं ने थामा भाजपा का दामन

Tue, 04 Aug 2026 04:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कीर्तिनगर। देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नैथाणा एवं नौर किलकिलेश्वर की 26 महिलाओं ने विधायक विनोद कंडारी की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी से संगठन और अधिक मजबूत होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनसेवा एवं विकास के संकल्प को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन


मलेथा में खुलेगी जिला सहकारी बैंक की शाखाएं
कीर्तिनगर। विकासखंड कीर्तिनगर के मलेथा में टिहरी जिला सहकारी बैंक लिमिटेड की नई शाखा खोले जाने को मंजूरी मिल गई है। सहकारिता समितियों, उत्तराखंड के अपर निबंधक ने इस संबंध में स्वीकृति आदेश जारी कर बैंक को आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए हैं। बैंक की प्रशासनिक समिति की बैठक में लिए गए निर्णय और स्थानीय सर्वे रिपोर्ट के आधार पर नई शाखा खोलने का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया है। अपर निबंधक ने टिहरी जिला सहकारी बैंक के सचिव/महाप्रबंधक को निर्देशित किया है कि शाखाएं खोले जाने से संबंधित सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करते हुए आवश्यक पत्रावली आरबीआई को भेजना सुनिश्चित करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें