फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: गोशाला में 250 गोवंश, फिर भी सड़कों पर बेसहारा गौ

Tue, 29 Sep 2026 07:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। नगर निगम की गोशाला संचालित होने के बावजूद श्रीनगर शहर की सड़कों पर निराश्रित गोवंश की समस्या कम होने के बजाय बढ़ती नजर जा रही है। मुख्य मार्गों से लेकर शहर की आंतरिक सड़कों और गलियों में गोवंश के झुंड यातायात में बाधा बन रहे हैं। नगर से करीब चार किलोमीटर दूर पौड़ी रोड पर नगर निगम की ओर से करीब 400 गोवंश की क्षमता वाली गोशाला संचालित की जा रही है। वर्तमान में यहां करीब 250 निराश्रित गोवंश रखे गए हैं। नगर निगम की ओर से समय-समय पर सड़कों पर घूम रहे गोवंश को पकड़कर गोशाला पहुंचाने का दावा भी किया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद शहर की सड़कों पर इनकी संख्या कम नहीं हो रही है। नगर निगम के वरिष्ठ स्वास्थ्य निरीक्षक शशि कुमार पंवार ने बताया कि गोशाला में वर्तमान में 250 निराश्रित गोवंश हैं। निगम की टीम समय-समय पर अभियान चलाकर सड़कों पर घूम रहे गोवंश को गोशाला पहुंचाती है। जल्द ही सड़कों पर घूम रहे अन्य निराश्रित गोवंश को भी गोशाला में शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें