फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी तक नहीं खुलीं जिले की 25 सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। बारिश से बंद हुई सड़कों में से जिले की 25 सड़कों पर अभी तक यातायात का पहिया जाम है जिसके कारण इन सड़कों से जुड़े गांव यातायात से पूरी तरह कटे हुए हैं। लोगों को आने जाने में काफी मुश्किलें झेलनी पड़ रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में सोमवार तड़के हुई बारिश से जिले में 36 सड़कें बंद हो गई।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग की ओर से इनमें नौ सड़कों को सुचारू किया जा चुका है। जिले में पौड़ी गोदियूं पानी-दोमट खाल समेत 25 सड़कों में यातायात का पहिया अभी जाम है। इन बंद सड़कों में लोनिवि प्रांतीय खंड की तीन, निर्माण खंड पौड़ी की दो, निर्माण खंड श्रीनगर की चार, निर्माण खंड दुगड्डा, बैजरों और प्रांतीय खंड लैसडौन की एक-एक, निर्माण खंड पाबौ की दो, पीएमजीएसवाई कोटद्वार की दो, सतपुली की एक, बैंजरों की तीन, एडीबी दुगड्डा की एक और विश्व बैंक खंड पौड़ी की चार सड़कें है। लोनिवि के अधीक्षण अभियंता राजेश शर्मा ने बताया कि बंद सड़कों को सुचारू करने के लिए कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें