पौड़ी में एनसीसी कैडेट्स को प्रमाण पत्र सौंपती एसएसपी पी. रेणुका देवी।
- फोटो : PAURI
जिले में यातायात नियंत्रण में पुलिस का सहयोग करने वाले 25 एनसीसी कैडेट्स को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। पुलिस कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में एसएसपी पी. रेणुका देवी ने कहा कि कैडेट्स एक माह से अधिक समय से यातायात पुलिस के साथ यातायात नियंत्रण करने में विशेष सहयोग दे रहे हैं। एसएसपी ने पौड़ी शहर में पुलिस का सहयोग कर रहे पांच एनसीसी कैडेटस को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। जबकि कोटद्वार में 10 एनसीसी कैडेट्स को एएसपी प्रदीप कुमार राय और श्रीनगर में सहयोग कर रहे 10 कैडेट्स को सीओ एसडी नौटियाल ने सम्मानित किया। एनसीसी कैडेट्स दीक्षा रावत, राहुल कुमार, मोहित रावत, शीतल रावत व शिवम पंत ने कहा कि पुलिस का सहयोगी बनकर यातायात के नियमों की अहमियत पता चली। युवा यातायात नियमों को अधिक तोड़ रहे हैं। कैडेट्स ने सभी लोगों से यातायात के नियमों का पालन करने की भी अपील की। संवाद