फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: जीबीपीआईईटी से 23 राष्ट्रीय कंपनी में चयनित

Thu, 07 May 2026 05:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। मुख्यालय स्थित जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (जीबीपीआईईटी) के 23 होनहारों का चयन हाई-टेकनेक्स्ट इंजीनियरिंग एंड टेलीकॉम प्रा.लि. कंपनी में हुआ है। सभी छात्रों को चार लाख के पैकेज पर चयनित किया गया है। संस्थान के मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स व इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के कुल 23 विद्यार्थियों को बीते दिनों हुए प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान चयनित किया गया। निदेशक प्रो. डॉ. वीके बंगा ने बताया कि चयनितों में सर्वाधिक 10 छात्र मैकेनिकल, 7 इलेक्ट्रॉनिक्स व 6 इलेक्ट्रिकल इंजीनियनिंग विभाग के शामिल रहे। डीन प्रशिक्षण/प्लेसमेंट डॉ. केएस भाटिया, प्रो. डॉ. केकेएस मेर, प्रो. डॉ. संजय गैरोला डॉ. एमके अग्रवाल आदि ने छात्रों की प्रतिभा को सराहनीय बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें