फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपनल कर्मियों ने किया आकस्मिक सेवाओं का बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। संयुक्त चिकित्सालय मे उपनल के माध्यम से तैनात कर्मियों ने आकस्मिक सेवाओं का बहिष्कार कर दिया है। उपनल कर्मी मानदेय की मांग के लिए पिछले चार दिन से आंदोलित हैं।
विज्ञापन

राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में उपनल के माध्यम से नौ कर्मचारी विभिन्न विभागों में कार्यरत हैं। इन कर्मचारियों को पिछले 11 माह से मानदेय नहीं मिला है। मानदेय की मांग के लिए 8 फरवरी से उपनल कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर संयुक्त चिकित्सालय में धरना प्रदर्शन कर रहे थे। उपनल कर्मी राजेंद्र सिंह लिंगवाल शासन उनके आंदोलन को गंभीरता से नहीं ले रहा है। राजेंद्र लिंगवाल ने कहा कि उन्हें मजबूरन आकस्मिक सेवाओं का बहिष्कार करना पड़ रहा है। वहीं संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस डा. एसएस चौहान ने बताया कि उपनल कर्मियों की आकस्मिक सेवाओं में ड्यूटी नहीं लगाई गई है, जिससे कोई खास असर नहीं पड़ा है। विपिन चंद्र चमोली, देव सिंह बिष्ट, धीरेंद्र रावत, अरविंद सिंह बिष्ट, हरीश चंद्र, यशोदा, विजय लक्ष्मी व सर्वेश्वरी ने धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें