फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी को रूचिकर व बोधगम्य बनाने के लिए शिक्षिकों किया प्रशिक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। विकास खंड कीर्तिनगर व देवप्रयाग के माध्यमिक विद्यालयों के सेवारत शिक्षकों का 10 दिवसीय प्रशिक्षण छठवें दिन भी जारी रहा। जिसमें शिक्षकों को अंग्रेजी विषय के अध्यापन को रुचिकर व प्रभावशाली बनाने की नवीनतम तकनीक को अपनाने के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

शनिवार को बीआरसी कीर्तिनगर में समग्र शिक्षा अभियान के तहत आयोजित प्रशिक्षण में खंड शिक्षाधिकारी डा. सुरेंद्र सिंह नेगी व नोडल अधिकारी बीएस दानू ने कहा कि पूर्व की अपेक्षा इस वर्ष प्रशिक्षण के संबोध बहुत ही रोचक हैं। जो कि शिक्षा में सुधार के लिए बहुत ही कारगर सिद्ध हो सकते हैं। बताया कि एनसीईआरटी व एससीईआरटी के अलावा डायट एवं उच्च अधिकारियों को प्रत्येक दिन प्रशिक्षण की गतिविधियों से अवगत करवाया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रो. प्रतिमा सिंह व अन्य उच्चाधिकारियों ने शिक्षकों द्वारा तैयार व प्रदर्शित किये जा रहे कैप्सूल की सराहना की। प्रशिक्षण में संदर्भदाता शैलेंद्र तिवारी, विनोद ढौंडियाल व रुचि नेगी सहित अध्यापिकाएं एवं अध्यापक मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें