श्रीनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आरसी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं को बाल अधिकार, बाल अपराध व बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओ के प्रति जागरूक किया गया।
बृहस्पतिवार को आयोजित शिविर में पीएलवी भगवती प्रसाद पोखरियाल ने बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओ पर चर्चा की। कहा कि सरकार की ओर से भी बेटी के जन्म से लेकर शिक्षा तक अनेक सुविधाएं दी जा रही है। पीएलवी संगीता ने बच्चों को शिक्षा के साथ ही संस्कारवान होने की बात कही। बाल अधिकार व बाल अपराधों के प्रकार व उनके कारणों के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर प्रधानाचार्य कुसुमलता बिष्ट ने बालिका शिक्षा पर जोर दिया। इस मौके पर लक्ष्मण, अनुसुया बडोनी, विनिता दत्त, शिवानी उनियाल, कांती, अरविंद नेगी, प्रथम रावत, अभय आदि ने भी विचार रखे।