श्रीनगर। एनआईटी स्थाई परिसर निर्माण सहित चार सूत्रीय मांगों के लिए आंदोलित प्रगतिशील जन मंच के बैनर तले विभिन्न स्कूली बच्चों ने रैली निकाली। इस दौरान आंदोलनकारियों ने कहा कि सरकार एनआईटी स्थाई परिसर निर्माण के प्रति गंभीर नहीं है।
सोमवार शाम को प्रगतिशील जनमंच के आंदोलन के तहत शहर के विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने एनआईटी स्थाई परिसर के निर्माण की मांग के लिए रामलीला मैदान से सब्जी मंडी तक रैली निकाली। इस दौरान इन बच्चों ने सरकार के विरोध में नारेबाजी भी की। रैली में विनायक अग्रवाल, साक्षी, आस्था, अनुकृति, मुन्ना, सोनाली, प्रमोद आदि शामिल थे। वहीं प्रगतिशील जनमंच का धरना प्रदर्शन सोमवार को भी जारी रहा।