फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। मुख्य अभियंता गढ़वाल के पौड़ी कार्यालय परिसर में पेयजल निगम अधिकारी-कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। कर्मचारी चार दिन से कार्य बहिष्कार पर हैं, लेकिन सरकार निगम के अधिकारी-कर्मचारियों की सुध लेने को तैयार नहीं है। बृहस्पतिवार को पेयजल निगम कर्मचारियों ने मुख्य अभियंता गढ़वाल कार्यालय परिसर में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस मौके पर उत्तराखंड पेयजल कर्मचारी महासंघ के जिला सचिव प्रदीप कठैत ने कहा कि कर्मचारियों को अक्टूबर, नवंबर व दिसंबर का वेतन नहीं मिला है। कर्मचारी सरकार से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन सरकार सुध लेने को तैयार ही नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से जल्द ही सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया तो आंदोलन उग्र किया जाएगा। मातबर सिंह नेगी ने कहा कि निगम कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति दयनीय बनी हुई है। इस अवसर पर यशवंत लिंगवाल, महिताब पटवाल, राजेंद्र पंवार, एसपी बलूनी, पूरण सिंह, हर्षपाल रावत, बलदेव बलूनी, रूपचंद्र, पूरण थपलियाल, विनोद कुमार व रोहित कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें