फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवा लाख रुपए की नौकरी छोड़ गांव में जलाई स्वच्छता की अलख

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान से प्रभावित पौड़ी के एक युवक ने दिल्ली में नौकरी छोड़कर अपने गांव और क्षेत्र में स्वच्छता की अलख जगाने का बीड़ा उठाया है। अपने जन्म दिन पर उन्होंने 40 गांव के बाजार देलचौरी में एक सार्वजनिक कूड़ादान तैयार किया है।
विज्ञापन

कोट ब्लॉक में सांपला गांव के प्रमोद बमराड़ा दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी के एकाउंट डिपार्टमेंट में नौकरी करते थे। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में स्वच्छ भारत अभियान चलाया, जिससे प्रमोद काफी प्रभावित हुए। विगत वर्ष जनवरी में वह अपने गांव लौटे और अपने गांव के साथ ही आसपास क्षेत्र में स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने लगे। उनके गांव के पास ही देलचौरी बाजार है। इसके तहत 40 गांव आते हैं। अक्टूबर में उन्होंने अमर उजाला फाउंडेशन के साथ मिलकर वहां दुकानदारों को जागरूक करने के लिए एक स्वच्छता अभियान भी चलाया। उन्होंने बाजार के एक कोने में ही एक कूड़ादान बनवाया। उन्होंने अपने जन्म दिन पर सोमवार को इसकी शुरुआत की। क्षेत्र के ग्राम पंचायत विकास अधिकारी ज्योति बमराड़ा ने इसका उद्घाटन किया। यह तय किया गया कि सभी दुकानदार इसमें कूड़ा डालेंगे और जो दुकानदार क्षेत्र में गंदगी फैलाएगा, उस पर 100 रुपये का जुर्माना लगेगा। इस काम को अंजाम देने के लिए उन्होंने एक समाज सेवी संस्था ‘स्टॉप टीयर्स’ बनाई है, जिसके वह खुद संस्थापक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें