फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीधी भर्ती के उप निरीक्षकों का प्रशिक्षण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। एसएसबी सीटीसी (सशस्त्र सीमा बल केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र) में उप निरीक्षक (सीधी भर्ती) 19 वें बैच का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। लगभग 50 सप्ताह तक चलने वाले कोर्स में प्रशिक्षुओं को पढ़ाई के साथ ही प्रयोगात्मक अभ्यास कराया जाएगा। इस मौके पर केंद्र के अधिकारियों ने प्रशिक्षुओं का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन

सीटीसी के डीआईजी उपेंद्र प्रकाश बलोदी ने कहा कि कोर्स का उद्देश्य शारीरिक व मानसिक रुप से मजबूत करना, आत्मविश्वास बढ़ाना और नेतृत्व क्षमता का विकास करना है। उन्होंने कहा कि एसएसबी के कामकाज के हिसाब से श्रीनगर सबसे बेहतर स्थान हैं। यहां ट्रेनिंग उपकरणों के साथ ही फुटबाल मैदान, वॉस्केटबाल मैदान, वॉलीबाल मैदान, स्विमिंग पुल, घुड़सवारी, उच्चकोटी की फायरिंग रेंज, वाटर राफ्टिंग, माउंटेनयरिंग और संचार प्रयोगशाला उपलब्ध है।
कोर्स निदेशक उप कमांडेंट विजय दीक्षित ने बताया कि कोर्स में 105 प्रशिक्षु प्रशिक्षण ले रहे हैं। इसमें 83 पुरुष और 22 महिला प्रशिक्षु सम्मिलित हैं। 50 सप्ताह तक चलने वाले इस कोर्स में शारीरिक प्रशिक्षण, व्यक्तित्व विकास, हथियारों का प्रशिक्षण, सीमा प्रबंधन, कानूनी प्रक्रिया, मानव संसाधन विकास को सैद्धांतिक और प्रयोगात्मक अभ्यास कराया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर कमांडेंट नागेंद्र रौतेला, कमांडेंट डा. विनय अग्रवाल, डा. ममता अग्रवाल और द्वितीय कमान अधिकारी सुरेंद्र विक्रम आदि मौजूद थे।
इन राज्यों से आए प्रशिक्षु
हरियाणा- 33, उत्तर प्रदेश-24, राजस्थान-18, उत्तराखंड-7, मणिपुर-6, दिल्ली-4, मध्य प्रदेश व बिहार 3-3, हिमाचल प्रदेश व पश्चिमी बंगाल 2-2, पंजाब, तेलंगाना व छत्तीसगढ़ 1-1।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें