फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगभग 6.40 करोड़ की लागत से होगा पांच घाटों का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
देवप्रयाग। विधान सभा क्षेत्र देवप्रयाग में नमामि गंगे परियोजना के तहत लगभग छह करोड़ 40 लाख की लागत से पांच घाटों का निर्माण होगा। स्थानीय विधायक विनोद कंडारी के मुताबिक केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इसकी स्वीकृति दे दी है।
यहां पत्रकारवार्ता में कंडारी ने बताया कि उन्होंने सितंबर 2017 में नमामि गंगे परियोजना में विधानसभा क्षेत्र के घाटों के निर्माण के लिए प्रस्ताव केंद्र को दिया था। साथ ही इस मसले पर केंद्रीय मंत्री गडकरी से मुलाकात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके अनुरोध पर नमामि गंगे राज्य प्रबंधन ग्रुप की ओर से पांच घाटों की डीपीआर तैयार कर परियोजना निदेशक राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन को भेजे गए। विधायक ने बताया कि पांच घाटों के निर्माण में छह करोड़ 39 लाख 76 हजार रुपये व्यय होंगे। इसमें चौरास में अलकनंदा तट स्थित 177.87 लाख रुपये का किलकिलेश्वर घाट, जुयालगढ़ में 143.61 लाख रुपये का नौसिला घाट, मलेथा में 125.32 लाख रुपये का वासापानी घाट व बागवान में 104.13 लाख रुपये का घाट सहित और देवप्रयाग में भागीरथी तट स्थित 88.83 लाख रुपये का बेलेश्वर घाट शामिल है। प्रथम चरण में बागवान व बेलेश्वर घाट और दूसरे चरण में किलकिलेश्वर, वासापानी व नौसिला घाटों का निर्माण किए जाने की योजना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें