फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र होते हैं विश्वविद्यालय के ब्रांड अबेंसडर: कुलपति

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि बिड़ला परिसर के छात्रसंघ समारोह में छात्रों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। समारोह का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि मेजर जनरल (सेनि) डीएस लाल ने युवाओं से सेना का सम्मान करने की बात कही। जबकि कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने छात्रों को विवि का ब्रांड एंबेसडर बताया।
विज्ञापन

बुधवार को बिड़ला परिसर स्थित एसीएल हॉल में छात्र संघ समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि मेजर जनरल (सेनि) डीएस लाल ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि एक सच्चा सिपाही सिर्फ देश की सेवा करता है। युवाओं को चाहिए कि वह सेना का सम्मान करें। उन्होंने कहा कि यदि देश को आजाद रखना है तो छात्र शक्ति को बहादुर बनना होगा। कहा कि छात्र ही देश का भविष्य है, इसलिए छात्रों को देशहित में आगे बढ़ना चाहिए। कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने कहा कि बिना अनुशासन के जीवन में सफलता प्राप्त नहीं की जा सकती। कहा कि इस विवि को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी छात्रों की है। छात्रों को विवि का ब्रांड एंबेसडर बनना होगा। विशिष्ठ अतिथि पीबी डोभाल और डीएसडब्ल्यू प्रो. पीएस राणा ने कहा कि युवा नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। इसे रोकने के लिए छात्रों को ही आगे आना होगा। छात्र अपने जोश व शक्ति का प्रदर्शन सकारात्मक कार्यों में करें। समारोह में छात्र संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष अंकित उछोली, सचिव राम प्रकाश, सह सचिव पूजा भंडारी, कोषाध्यक्ष शिवानी धनाई, विवि प्रतिनिधि शुभम गोस्वामी, छात्रा प्रतिनिधि मीना रावत आदि ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन डा. आशुतोष गुप्ता ने किया। इस दौरान कैप्टन (सेनि.) एनके थापा, कैप्टन (सेनि.) अशोक लिंबू, कर्नल (सेनि.) वीएन थापा, प्रो. अरुण बहुगुणा, प्रो. ओके बेलवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें