फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया में भी शुरु हुआ वार-पलटवार

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। समाजसेवी व व्यवसायी मोहन काला की कांग्रेस में एंट्री पार्टी के लिए जी का जंजाल बन गई है। पूर्व विधायक गणेश गोदियाल के विरोध के बाद अब सोशल मीडिया पर भी वार-पलटवार का दौर शुरू हो गया है। काला के पार्टी में शामिल होने से कांग्रेस के कार्यकर्ता भी दो खेमों में बंटे नजर आ रहे हैं। एक ओर वे कार्यकर्ता हैं जो काला की एंट्री के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। दूसरी ओर वे कार्यकर्ता हैं, जो गुमसुम हो गए हैं।
विज्ञापन

दिल्ली में समाजसेवी व व्यवसायी मोहन काला नौ फरवरी को कांग्रेस में शामिल हुए। इसके बाद श्रीनगर के पूर्व विधायक गणेश गोदियाल ने प्रदेश अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ सीधा मोर्चा खोल दिया। विधान सभा श्रीनगर में काला की एंट्री से कार्यकर्ताओं में ऊहापोह की स्थिति पैदा हो गई। सोशल मीडिया में कुछ कार्यकर्ता काला की एंट्री का स्वागत कर रहे हैं और कोई मामले में हमलावर जवाब दे रहे हैं। सोशल मीडिया के एक पोस्ट पर गणेश गोदियाल ने भी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। वहीं कांग्रेस के मंडल चाकीसैंण के कार्यकर्ताओं ने काला की एंट्री पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष मंगल सिंह ने कहा कि वर्ष 2017 के विधान सभा चुनाव हों या इससे पहले की बात मोहन काला ने हमेशा पार्टी को कमजोर करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि काला को जल्द ही पार्टी से बाहर किया जाना चाहिए। मंगल सिंह ने कहा उन्हें पार्टी से बाहर नहीं किया गया तो 12 फरवरी को कार्यकर्ता धरना-प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर दौलत लाल, मुकेश कुमार, अमर सिंह, कुंवर सिंह, रणवीर कंडारी, गोविंद सिंह, दिनेश नौडियाल, मातवर सिंह, मनमोहन सिंह, बृजमोहन सिंह व भगत सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें