श्रीनगर। संस्कृत महाविद्यालय के संस्थापक जय दयाल अग्रवाल की पुण्यतिथि धूमधाम के साथ मनाई गई। सोमवार को संस्कृत महाविद्यालय में विद्यालय परिवार एवं बाबूराम अग्रवाल धरमार्थ न्यास के सदस्यों ने जयदयाल अग्रवाल के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। साथ ही उनके सामाजिक योगदान को याद किया। यहां आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रबंधक हरीश अग्रवाल, त्रिभुवन अग्रवाल, गिरीश अग्रवाल व कल्याणेश्वर महादेव मंदिर के प्रबंधक संजीव कुमार पोखरियाल ने कार्यक्रम में मौजूद छात्रों एवं अन्य लोगों को जय दयाल अग्रवाल के बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य जगदीश प्रसाद सकलानी ने कहा कि जय दयाल अग्रवाल की सामाजिक कार्यों के प्रति विशेष रुचि रही है। उन्होंने अपने जीवन में जो कार्य किए वह आज सबके लिए प्रेरणा स्रोत है। कार्यक्रम में डा. विद्या शास्त्री, राधाकांत, सुनील प्रसाद फोंदणी, गिरीश डिमरी, मुकेश पंत, संगीता भट्ट, ज्योति रावत, नरेश पेटवाल व दीपक कुमार आदि मौजूद थे।