फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द खोले जाएं जनपद के बंद मार्ग:डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जिलाधिकारी सुशील कुमार ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को जनपद के बंद मार्गों को खोलने के निर्देश दिए हैं। वहीं मार्गों के आकलन के लिए तहसीलदारों को औचक निरीक्षण करने को कहा। आपदा कंट्रोल की कार्ययोजना की समीक्षा बैठक में डीएम ने फिर दोहराया कि बगैर अनुमति कोई भी अधिकारी कार्यालय न छोड़े।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक अधिकारी आपदा के दौरान राहत एवं बचाव कार्य के लिए तैयार रहे। लोनिवि के अधिकारी बंद मार्गों को खोलने के साथ ही संवेदनशील स्थानों पर जेसीबी भेजें। जेसीबी के साथ ही आपदा से जुड़े मैनपावर की इन स्थानों पर तैनाती की जाए।
लोनिवि जेसीबी वाहन चालक, एई व जेई आदि का मोबाइल नंबर आपदा कंट्रोल को उपलब्ध कराए। वहीं बंद मार्गों का तहसीलदार एवं अन्य अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण किया जाए।
विज्ञापन

बैठक में लोनिवि द्वारा बताया गया कि वर्तमान में 37 जेसीबी विभिन्न क्षेत्रों में लगाई गई हैं।
पीएमजीएसवाई को भी बंद मार्गों को तत्काल खुलवाने के निर्देश दिए हैं। बैठक में
स्वास्थ्य विभाग को फर्स्ट एड बॉक्स, एंबुलेंस, जीवन रक्षक दवाएं एवं मैनपावर को हर समय तैयार कर संवेदनशील स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने पूर्ति विभाग को आपदा के दौरान पर्याप्त राशन, मिट्टी तेल, पेट्रोल, डीजल, पानी एवं राहत शिविर का चिन्हीकरण कर प्रत्येक ब्लाक में पचास- पचास पैकेट एवं जनपद में दो सौ पैकेट खाद्यान्न वितरण व प्रत्येक ब्लाक के राशन डीलरों को पर्याप्त मात्रा में खाद्यान्न सामग्री आदि की व्यवस्था के निर्देश दिए।

आईआरएस सिस्टम से जुड़े कुछ अधिकारियों के दायित्व बदले
उन्होंने आईआरएस सिस्टम की कार्ययोजना की समीक्षा करते हुए कुछ अधिकारियों के दायित्य बदले। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दीप्ति सिंह, एडीएम रामजी शरण शर्मा, परियोजना निदेशक एसएस शर्मा, डीडीओ वेद प्रकाश, सीईओ एमएस रावत व डीएसओ जेएस कंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें