फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंडोलिया मैदान पर 15 फरवरी से फुटबॉल प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। खेलो इंडिया के तहत पौड़ी के कंडोलिया मैदान में 15 फरवरी से फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
शनिवार को फुटबाल प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष गणेश नेगी व उनके साथ अन्य लोग डीएम सुशील कुमार से मिले। इस दौरान उन्होंने प्रतियोगिता को सफल बनाने और मैदान की स्वीकृति के लिए जिला प्रशासन का सहयोग भी मांगा। गणेश नेगी और कमल रावत ने बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन खेलो इंडिया के तहत 15 फरवरी से कंडोलिया मैदान पर होगा। इसमें कई नामी फुटबाल क्लब और खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता के लिए क्लब व विभिन्न राज्यों की टीमों को आमंत्रण भेजा जाएगा। प्रतियोगिता में कुछ क्षेत्रीय टीमों को भी हुनर दिखाने का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम को मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में पौड़ी प्रमुख संतोषी रावत, बाजार संघ के अध्यक्ष अनूप देवरानी, भाजपा मंडल नगर अध्यक्ष राजेंद्र रावत व कमल रावत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें