पौड़ी (ब्यूरो)। एनसीसी स्थापना दिवस पर हेमवंती नंदन बहुगुणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के कैडेटों ने रक्तदान रैली निकाली। जिला अस्पताल में कैडेटों ने रक्त समूह जांच भी करवाई। कैडेट का रक्त ग्रुप जांच के बाद उनके मोबाइल नंबर रक्तदाताओं की सूची में दर्ज किए गए। जिला अस्पताल के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डा. डीपी जोशी ने बताया कि आपातकालीन स्थित में कैडेट को रक्तदान के लिए बुलाया जाएगा। रैली में डा. यूएस कंडवाल, प्रकाश चंद्र थपलियाल, दीपक चंद्र बिजल्वाण व संतोष जोशी आदि मौजूद रहे।