फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूकेडी ने कलेक्ट्रेट के सामने शुरू की भूख हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। जीबी पंत इंजीनियरिंग कालेज में वित्तीय अनियमितताओं व रजिस्ट्रार के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर यूकेडी ने कलेक्ट्रेट के सामने आमरण अनशन शुरू कर दिया है। चेतावनी दी कि जब तक अनियमितताओं की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, तब तक वे अनशन जारी रखेंगे।
विज्ञापन

जीबी पंत इंजीनियरिंग कालेज में क्षेत्रीय क्रांति मोर्चा करीब तीन महीने से आंदोलनरत है। क्रांति मोर्चा को समर्थन देते हुए सोमवार को यूकेडी के जिलाध्यक्ष सुबोध पोखरियाल ने कलेक्ट्रेट के सामने आमरण अनशन आरंभ दिया है। धरना स्थल पर हुई बैठक में यूकेडी जिलाध्यक्ष ने कहा कालेज भ्रष्टाचार में डूबा है। कुल सचिव की डिग्रियां तक फर्जी हैं। कैंटीन घोटाला, प्रेक्षागृह घोटाला समेत अन्य करोड़ों रुपये के घोटालों को कालेज अंजाम दे चुका है। धरनास्थल पर हुई बैठक को क्षेत्रीय क्रांति मोर्चा के अध्यक्ष देवेंद्र रावत, मुरारी नौडियाल, प्रकाश काला, रमेश राणा, संदीप बड़थ्वाल, धर्मेंद्र कठैत, देवेश उनियाल, भास्कर बहुगुणा व भरत सिंह नेगी आदि ने संबोधित किया। तय किया गया कि तब तक अनशन जारी रहेगा, जब तक कालेज के दोषियों को सजा नहीं हो जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें