पौड़ी। बीआर माडर्न स्कूल के वार्षिकोत्सव में इंटरमीडिएट में अधिकतम अंक प्राप्त करने वाली छात्रा तानिया व रितिका को बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द ईयर का अवार्ड दिया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने मनमोहन सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
शनिवार को बीआर माडर्न स्कूल के वार्षिकोत्सव में इंटरमीडिएट में अधिकतम अंक प्राप्त करने वाली छात्रा तानिया व रितिका को बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द ईयर का अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद स्कूल के छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली व कुमाऊंनी गीतों पर नृत्य किए। वार्षिकोत्सव में स्मिता ग्रुप व अनुराग ग्रुप ने भी नृत्य व गीत प्रस्तुतियां दीं। इसके अलावा शिवानी, वैष्णवी, आरुषी, दीक्षा, माया, सृष्टि, अभिनव, आशीष, तनुज, कमलेश व सिमरन आदि ने प्रस्तुतियां दीं। स्कूल के प्रबंधक दामोदर प्रसाद ममगाईं ने कहा कि बीआर माडर्न स्कूल लगातार शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। स्कूल से पढ़ाई पूरी कर चुके कई छात्र-छात्राओं ने रोजगार की दिशा में नए आयाम भी प्रस्तुत किए हैं। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य गोपाल ममगाईं, रमा रावत, अरुणा, डिंपल किंगर, अंकित नेगी, विकास रावत, सुनील, पीएस पंवार, पूरण सिंह रावत आदि मौजूद रहे।