फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाई जाएगी गांधी और शास्त्री की जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी (ब्यूरो)। जिले में दो अक्तूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम के साथ मनायी जाएगी। इस अवसर पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

डीएम सुशील कुमार ने बताया कि विभिन्न शिक्षण संस्थानों की ओर से प्रभात फेरी की जाएगी। सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों में ध्वाजारोहण और कलक्ट्रेट परिसर में छात्र-छात्राओं की ओर से देशभक्ति गीतों व भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम में गांधी जी के जीवन वृत्त पर भाषण प्रतियोगिता और विकास भवन सभागार में किसान गोष्ठी, स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालय युक्त ग्राम सभाओं को सम्मानित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि गांधी जयंती के अवसर पर जिले की सभी विदेशी शराब की दुकानों, गोदाम, सैन्य कैंटीन को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें