फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला संगठन आयुक्त बने जोशी, केशर जिला सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। मुख्यालय पौड़ी में भारत स्काउट गाइड की जिला कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालयों के पंजीकरण, नवीनीकरण के अलावा नई कार्यकारिणी का गठन भी किया। कार्यकारिणी में जिला संगठन आयुक्त की जिम्मेदारी मदन मोहन जोशी और केशर सिंह असवाल को जिला सचिव दोबारा चुना गया।
विज्ञापन

शिक्षा परिसर पौड़ी में आयोजित बैठक की अध्यक्षता मुख्यायुक्त व सीईओ पौड़ी मदन सिंह रावत ने की। सचिव केशर सिंह असवाल ने संस्था के अब तक किए गए कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। कार्यकारिणी में जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड शांति रतूड़ी, जिला संगठन आयुक्त गाइड की कुसुम नैथानी को की जिम्मेदारी सौंपी गई। सीईओ को जिला मुख्य आयुक्त, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक कुंवर सिंह रावत को पदेन उपायुक्त, डीईओ माध्यमिक हरेराम यादव को कोषाध्यक्ष, बीईओ जेपी काला को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष संजय ममगांई, जिला संगठन आयुक्त नरेश चंद्र, कुसुम नैथानी, सहायक प्रशिक्षण आयुक्त राकेश भारती, मीनाक्षी ध्यानी, स्काउट प्रतिनिधि आशीष नेगी, प्रदीप रावत, त्रिपुरेश्वरी जुयाल, मधु कुकरेती को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें