फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथे दिन भी बंद रहा राजूहा ननकोट-compat

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जिले का राजकीय जूनियर हाईस्कूल ननकोट चौथे दिन भी बंद रहा। ग्राम प्रधान के नेतृत्व में ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से विद्यालय में पठन-पाठन सुचारु बनाए जाने की मांग की। जिलाधिकारी ने डीईओ बेसिक को मामले में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। ग्रामीणों ने बीईओ कार्यालय पौड़ी पर उन्हें गुमराह करने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन

सोमवार को ग्राम पंचायत ननकोट के ग्राम प्रधान रविंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी पौड़ी धीराज सिंह गर्ब्याल से मुलाकात की। ग्रामीणों ने बताया कि राजकीय जूनियर हाईस्कूल ननकोट के शिक्षकों को बीईओ कार्यालय पौड़ी संबद्ध किए जाने से विद्यालय में नौ मई से शिक्षण कार्य पूरी तरह से बंद पड़ा हुआ है जो नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि बीईओ कार्यालय ग्रामीणों व मीडिया को गुमराह कर रहा है। राजकीय जूनियर हाईस्कूल ननकोट में मार्च-अप्रैल 2019 में भी छात्र संख्या 11 ही थी, लेकिन वे छात्र संख्या को चार बता रहे हैं। प्रधान रावत ने कहा कि विद्यालय के गत वर्ष व इस शिक्षा सत्र के दस्तावेजों को सीज कर मामले की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए। विद्यालय के 2010-21 के दस्तावेजों की जांच भी की जानी चाहिए। जिलाधिकारी पौड़ी ने डीईओ बेसिक को मामले में जल्द आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान ग्रामीण सुनील सिंह, पपेंद्र सिंह व ओपी जुगरान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें