फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ के विकास की परिकल्पना का आधार हैं मातृशक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। विश्व महिला दिवस पर जिला मुख्यालय पौड़ी में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें अनेक क्षेत्रों में सराहनीय सेवा के लिए महिलाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला पंचायत पौड़ी सभागार में पीसीपीएनडीटी की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें आशा रेनु देवी, सोबती देवी, हेमलता देवी, सुमित्रा देवी, ज्योति देवी, एएनएम नीलम नेगी, दिक्का मलासी, चंद्रिका देवी, मालतेश्वरी नेगी, नाजनीन और कनिष्ठ सहायक नीतिका असवाल (राष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी) को बेहतर सेवा से लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर सीएमओ पौड़ी डा. बीएस जंगपांगी ने कहा कि मातृशक्ति पहाड़ के विकास की परिकल्पना का आधार है। कार्यक्रम में पीसीपीएनडीटी प्रभारी डा. रमेश कुंवर, डा. राशि, डा. विकास घिल्डियाल, आशीष रावत, निम्मी कुकरेती व दिनेश शाह मौजूद रहे। बीजीआर परिसर पौड़ी में एनएसयूआई की ओर से आयोजित भाषण प्रतियोगिता में अर्चना रावत प्रथम, राहुल कुमार व राखी बिष्ट द्वितीय, दिव्या उप्रेती व पंकज कोठियाल संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम में छात्र संघ अध्यक्ष अरविंद नैथानी, जिलाध्यक्ष एनएसयूआई गौरव सागर, राजेश भंडारी शामिल रहे। विकास भवन सभागार में महिला एवं बाल विकास विभाग पौड़ी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में महिला, उसके अधिकार, वर्तमान स्थिति पर विचार-विमर्श किया गया। बेटी बचाओ अभियान की जिला संयोजक सुमनलता ध्यानी व डीपीओ पौड़ी एसके त्रिपाठी ने कहा कि महिला अधिकारों की सुरक्षा को महिलाओं को ही आगे आना होगा। कार्यक्रम में सीडीपीओ संदीप कुमार, मीना शाह, पूर्व सभासद संगीता रावत, अंजू चमोली व सुमन आदि शामिल रहीं। ग्राम सभा बैंग्वाड़ी में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें इंद्रा अम्मा भोजनालय पौड़ी की संचालिका सीमा देवी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान मधु खुगशाल, हेमलता भट्ट, सुषमा भंडारी, लीला ढौंडियाल, कुसुम व गुड्डी आदि मौजूद रहे। प्रेरणा आजीविका स्वायत्त सहकारी संघ अगरोड़ा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में नौडियाल गांव की महिलाओं का सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें