फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने किया सीटीसी श्रीनगर व मलेथा की ऐतिहासिक गूल का भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
देवप्रयाग। राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज देवप्रयाग के छात्र छात्राओं ने समग्र शिक्षा अभियान के तहत केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र एसएसबी श्रीनगर का शैक्षिक भ्रमण किया। साथ ही वीरशिरोमणी माधोसिंह भंडारी की ओर से बनाई गई मलेथा गूल एवं सुरंग की जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

राष्ट्रीय आविष्कार योजना के अंतर्गत छात्र छात्राओं ने सशस्त्र सुरक्षा बल के डीआईजी उपेंद्र प्रकाश बलोदी की अनुमति व दिशा निर्देशन में केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र परिसर का भ्रमण किया। एसएसबी के निरीक्षक डीआर यादव ने छात्र छात्राओं को सेना द्वारा प्रयुक्त किये जाने वाले हथियारों, डीआरआईएल, पुस्तकालय व प्रशिक्षुओं को दिए जाने वाले प्रशिक्षण के बारे में बताया। यहां छात्रों को लघु फिल्म भी दिखाई गई। जिसमें उन्हें सेना के माध्यम से देश सेवा के लिए प्रेरित किया गया। दल के प्रभारी विपिन भट्ट, शिक्षक रविचंद सिंह व प्रदीप शुक्ला ने छात्रों के शैक्षिक भ्रमण को प्रेरणादाई बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें