फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के आरोपी की लोगों ने जमकर की धुनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पाबौ। विकासखंड पाबौ में रविवार को छेड़छाड़ के आरोपी की लोगों ने जमकर धुनाई कर उसके मुंह पर कालिख पोती। फेरी लगाने वाले इस युवक पर आरोप है कि उसने रास्ता पूछने के बहाने नाबालिग से छेड़छाड़ की।
विज्ञापन

क्षेत्र में एक दूसरे समुदाय के युवक द्वारा नाबालिग से छेड़छाड़ की खबर फैलते ही लोगों ने आरोपी को पकड़कर न सिर्फ उसकी धुनाई की, बल्कि उसके मुंह पर कालिख पोतकर उसे क्षेत्र में घुमाया। स्थानीय लोगों ने कहा कि पुलिस द्वारा बाहर से आए लोगों का सत्यापन नहीं किया जा रहा है। यही वजह है कि छोटे मोटे काम धंधों के लिए क्षेत्र में आने वाले लोगों द्वारा इस तरह की घटनाएं की जा रही हैं।
विज्ञापन


प्रकरण रविवार का है और यह मामला राजस्व पुलिस क्षेत्र का है। इससे जिलाधिकारी को अवगत करा दिया गया है।
-जेआर जोशी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें