फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौड़ी में करोड़ों की लागत से बनी कई सड़कों के निर्माण में खेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जिले में करोड़ों की लागत से बनी सड़कों के निर्माण में खेल हुआ है। मुख्यमंत्री कार्यालय से प्रकरण की जांच के आदेश के बाद मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में इन सड़कों के निर्माण कार्यों की जांच कराई गई। डीएम सुशील कुमार ने सीडीओ की जांच के आधार पर संबधित फर्म के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की संस्तुति की है।
विज्ञापन

जनपद में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेज-11 के अंतर्गत जडाऊखांद से मजेडाबैंड मोटर मार्ग स्टेज एक एवं दो के लिए छह करोड़ 17 लाख 24 हजार रुपये स्वीकृत किए गए। सीडीओ ने अपनी जांच रिपोर्ट में कहा कि 27 मार्च 2017 तक इस मार्ग पर चार करोड़ 62 लाख रुपये से अधिक खर्च किए गए, लेकिन निरीक्षण की तिथि तक भी काम पूरा नहीं हुआ, जबकि इस मार्ग का काम चार जून 2016 तक पूरा हो जाना चाहिए था। इस मार्ग में 389 मीटर लंबाई की पीसी उखड़ी मिली। इससे स्पष्ट है कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता अत्यंत निराशाजनक है। 2431 मीटर में नाली का निर्माण भी नहीं किया गया। मार्ग की चौड़ाई छह मीटर रखनी थी, लेकिन विभिन्न स्थानों पर मार्ग की चौड़ाई 5.30 मीटर, 4.90 मीटर, 4.20 मीटर मिली। जो मानक से कम होने के कारण इन स्थानों पर दुर्घटना का खतरा बना रहेगा। इसके अलावा 2015-16 में स्वीकृत 27 किलोमीटर के बंजादेवी-रिखणीखाल मोटर मार्ग में भी कार्य की गुणवत्ता ठीक नहीं मिली। निर्माण के आरंभ में ही कार्य जीर्ण-शीर्ण मिला। इसके अलावा दस किलोमीटर का खिमासेत खाल्यूंडांडा मोटर मार्ग निर्माण तो वर्ष 2009-10 में स्वीकृति के बावजूद शुरू ही नहीं हुआ। इसके अलावा मजेडा बैंड-जडाऊखांद, किल्बौखाल-टकोलीखाल मोटर मार्ग की रिपोर्ट भी सीडीओ से मांगी गई है। डीएम ने कहा कि संबंधित फार्मों से वसूली के साथ ही इनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
------------
जनपद में बनी सड़कों के निर्माण में शिकायत मिलने पर सीडीओ की अध्यक्षता में इसकी जांच बैठाई गई। कुछ जांच रिपोर्टें आ चुकी हैं एवं कुछ अभी आनी हैं। अब तक मिली रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की संस्तुति की गई है। -सुशील कुमार, डीएम पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें