फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक निधि से प्रस्तावित कार्यों के लिए कार्ययोजना हो तैयार: डीएम-compat

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जिलाधिकारी सुशील कुमार ने कहा कि विधायक निधि से प्रस्तावित कार्यों के लिए कार्ययोजना तैयार की जाए। विभाग बजट के अनुसार कार्य करे। जिला योजना की विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने जनपद के 32 विभागों के प्रस्तावित परिव्यय के सापेक्ष धनराशि खर्च करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला सेक्टर, राज्य सेक्टर, केंद्र पोषित, बाह्य सहायतित योजनाओं एवं बीस सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि विधायक निधि में अधिकतर कार्य लोक निर्माण विभाग एवं जल निगम व जल संस्थान से संबंधित होते हैं, लिहाजा विभाग बजट के अनुसार कार्यों का सटीक आगणन तैयार करें। उन्होंने पिछले वित्तीय वर्ष के लंबित कार्यों को वरीयता देते हुए शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी निर्मल कुमार शाह ने बताया कि वित्तीय वर्ष के लिए जनपद के 32 विभागों को जिला योजना से 66 करोड़ की धनराशि का प्रस्तावित परिव्यय तैयार किया गया है, जिसमें लोनिवि को सर्वाधिक 14 करोड़, जल संस्थान को 11, जल निगम को 9, सिंचाई को 7 एवं पीआरडी को तीन करोड़ और पूल्ड आवास, वन, एमआई, कृषि, उद्यान, पशुपालन, सहकारिता, पर्यटन, खेलकूद आदि विभागों के लिए एक-एक करोड़ की धनराशि प्रस्तावित की गई है। उन्होंने बताया कि विभिन्न विभागों की ओर से जिला योजना के अंतर्गत पूंजीगत कार्यों के लिए करीब 56 करोड़ की धनराशि प्रस्तावित की गई है। बैठक में जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, जिला पंचायत राज अधिकारी एमएम खान, मुख्य कृषि अधिकारी डा. देवेंद्र सिंह राणा, जिला उद्यान अधिकारी डा. नरेंद्र कुमार, जिला शिक्षाधिकारी हरेराम यादव, जिला पर्यटन अधिकारी खुशाल सिंह, परियोजना अर्थशास्त्री दीपक रावत, अधिशासी अभियंता विद्युत अभिनव रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें