पौड़ी। कलक्ट्रेट के पास अधिवक्ताओं के चैंबर पर रेड़ी-ठेली वालों ने गत शिवरात्रि से कब्जा जमा दिया। जिलाधिकरी सुशील कुमार को जब इसकी जानकारी मिली तो वह तत्काल अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने कब्जा हटाने के साथ ही पालिका को निर्देश दिए कि अवैध अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई अमल में लाए।
शहर में अतिक्रमण के खिलाफ लगातार कार्रवाई चल रही है। मंगलवार को जिलाधिकारी से कुछ लोगों ने कलक्ट्रेट के पास अधिवक्ताओं के चैंबर पर कब्जे की सूचना मिली। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी ने तत्काल अधिशासी अधिकारी नगर पालिका विनोद शाह को मौके पर बुलाया और अतिक्रमणकारियों को मौके से खदेड़ा। उन्होंने पालिका के अधिशासी अधिकारी को जमकर फटकार भी लगाई।