फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्यालनी गांव की साक्षी खेलेगी राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। विकासखंड देवप्रयाग के त्यालनी गांव की साक्षी बिष्ट (16 वर्ष) राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। साक्षी ने राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के फाइनल मैच में अपनी प्रतिद्वंद्वी नैंसी शर्मा को हराकर गोल्ड पर कब्जा कर लिया है, जिसके चलते उसका चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। साक्षी के चयन से क्षेत्र में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

टिहरी जिले की ग्राम पंचायत त्यालनी के प्रधान केदार सिंह बिष्ट और रेखा देवी की सबसे बड़ी बेटी साक्षी वर्तमान में पिथौरागढ़ स्थित सुरेंद्र सिंह वाल्दिया स्पोर्ट्स हॉस्टल में रहती हैं। हाल में उसने इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया है। साक्षी ने रविवार को हरिद्वार में हरिद्वार बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के 60 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल हासिल किया। अब वह राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। इससे पूर्व वह खटीमा में 10 दिवसीय प्रशिक्षण कैंप में शामिल होंगी। साक्षी के पिता केदार सिंह ने बताया कि साक्षी ने शुरू में यूट्यूब से बॉक्सिंग के बारे में जाना। जब उसने बॉक्सिंग सीखने की जिद की, तो घर में ही उसे सामान उपलब्ध करवाया गया। एक माह तक श्रीनगर कोतवाली में तैनात महेश चौधरी (नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट) ने घर में ही साक्षी को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 में उसने स्पोर्ट्स हॉस्टल के लिए ट्रायल दिया, जिसमें वह सफल रही और उसका चयन पिथौरागढ़ स्पोर्ट्स हॉस्टल के लिए हुआ। उसने गत वर्ष भी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल हासिल किया था। जबकि इस बार साक्षी ने गोल्ड मेडल हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें