फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुक्त से की समस्याओं के समाधान की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। गढ़वाल मंडल आयुक्त से मुख्यालय पौड़ी की विभिन्न समस्याओं का समाधान किए जाने की मांग की गई है। बृहस्पतिवार को नागरिक कल्याण मंच के प्रतिनिधिमंडल ने गढ़वाल मंडल आयुक्त से मुलाकात की। मंच के महासचिव केदार सिंह गुसाईं ने कहा कि रांसी स्थित निर्माणाधीन पर्यटक आवास गृह का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा किया जाना चाहिए, जिससे पर्यटकों को और बेहतर सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि लंबे समय से समस्याओं के निराकरण की मांग की जा रही है, लेकिन सकारात्मक कदम सामने नहीं आ रहे हैं। मंच के अध्यक्ष रघुवीर सिंह रावत ने देहरादून से संचालित हो रहे कई मंडलीय कार्यालयों को पौड़ी मुख्यालय में स्थापित किए जाने की मांग की है। मंच ने जिला कार्यालय के निर्माणाधीन भवन का कार्य शुरू करवाए जाने, पौड़ी में पलायन आयोग के कार्यालय से ही आयोग का कार्य संचालन किए जाने, नर्सिंग कालेज पौड़ी में कक्षाओं का संचालन सहित विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग की है। इस अवसर पर मंच प्रवक्ता भगवान सिंह टम्टा, गिरीशचंद्र बड़थ्वाल, प्रशांत नेगी, अजय सिंह व श्रीधर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें