फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हे मानव नाटक के मंचन से दिया शांति का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। इनोवेशन क्लब ने विज्ञान पर आधारित कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत बिड़ला परिसर में हे मानव नाटक का मंचन किया। नाटक की पटकथा हिरोशिमा व नागासाकी में हुए परमाणु हमलों पर आधारित थी।
विज्ञापन

मंगलवार को बिड़ला परिसर के सीनेट हॉल में इनोवेशन क्लब की ओर से अभिव्यक्ति थिएटर ग्रुप ने नाटक का मंचन किया। हे मानव नाटक का निर्देशन बृजमोहन भारद्वाज ने किया। नाटक में हिरोशिमा व नागासाकी पर परमाणु हमले के बाद की तस्वीर को दर्शाया गया था। कलाकारों का जीवंत अभिनय युद्ध के दुष्परिणामों को दिखाने व शांति कायम रखने के संदेश को देने में सफल रहा। नाटक मंचन में मुख्य पात्रों में अंकित उछोली, आशुतोष द्विवेदी, अमन रावत, उमंग खुगशाल, मीनाक्षी जोशी, आर्यन त्यागी, कविता खत्री, निशा सुद्रियाल, पंकज बिष्ट, अनुश्री आदि रहे। कार्यक्रम में इंद्रेश मैखुरी, अतुल सती, शिवानी पांडे, आयुष कुकरेती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें