फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

91 समितियों में निर्वाचित हुए सभापति और उपसभापति

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जिले में साधन सहकारी समितियों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। जनपद की 132 समितियों में से 91 पर हुए चुनाव में कोटमहादेव समिति से सुशील सिंह अध्यक्ष एवं मधुदेवी उपाध्यक्ष निर्वाचित हुईं।
विज्ञापन

जिले की 132 समितियों में से 118 समितियों में चुनाव होने थे, लेकिन 27 समितियों के चुनाव विभिन्न कारणों से नहीं हो सके। जनपद के कोट ब्लॉक में सात समितियों में से चार पर चुनाव हुए। इसमें मसाणगांव से उदयराम अध्यक्ष चुने गए। व्यासचट्टी से नरेंद्र सिंह अध्यक्ष और विनोद कुमार उपाध्यक्ष, जामलाखाल से चंदन सिंह अध्यक्ष और सुरेश सिंह उपाध्यक्ष चुने गए। कल्जीखाल ब्लॉक की मिरचौड़ा समिति से दिनेश चंद अध्यक्ष, पार्वती देवी उपाध्यक्ष, नगर से सोहन सिंह, अगरोड़ा से मातबर सिंह, चिण्डाबूंगा से उत्तम सिंह, घण्डियाल से जगमोहन सिंह, बिलखेत से ओंकार सिंह, बनेखखाल से रघुनाथ सिंह एवं चामी समिति से लक्ष्मण प्रसाद अध्यक्ष चुने गए। पौड़ी ब्लॉक की वजली समिति से दिगंबर सिंह, ल्वाली से पुष्कर सिंह, सिरोली से विकास रावत, द्वारखिल रैदुल से सुनील कुमार, कमेडा से विरेंद्र सिंह, मरगांव से सुरेंद्र सिंह, नादलस्यूं से अनीता काला अध्यक्ष निर्वाचित हुईं। रिखणीखाल ब्लॉक की ढौटियालपैनो समिति से यशपाल, मज्याडीसैंण से अनिल, मंदाकिनी से श्याम सिंह नेगी, अगनीसैंण से धनवीर सिंह। खिर्सू ब्लॉक की खिर्सू समिति से संपत सिंह, श्रीकोटगंगनाली से कैलाश चंद्र, देवलगढ़ से राजेंद्र सिंह, नैनीडांडा ब्लॉक की भुण्डखाल क्यार्की समिति से आनंद स्वरूप, सल्डमहादेव से दयाल सिंह, पटोटिया से विजय पाल सिंह, डोबरियालसार से पदमेंद्र सिंह, उम्टा से सतपाल सिंह, संगलियावल्ला से सत्यपाल सिंह, कफलटंडा से हरेंद्र सिंह। पाबौ ब्लॉक की बुरांसी से कुलवीर सिंह, बिडोली से रणवीर सिंह, गोठली से राजेंद्र प्रसाद, ढिक्वाली से गुलाब सिंह, क्यार्द्व पोखरीखेत से शिव सिंह, पलीगांव से मातवर सिंह, जयहरीखाल ब्लॉक की डेरियाखाल से सतीश सिंह, जयहरीखाल से राजेंद्र सिंह, असनखेत से हरीश चंद्र, धौलखेतखाल से दिनेश चंद्र, सैंधीखाल से मदनमोहन, ढौटियाल से अशोक कुमार, खैरासैंण से हरेंद्र सिंह, बंदूण से जयकृत सिंह, दुधारखाल से मनोहर लाल समिति अध्यक्ष चुने गए।
विज्ञापन


यहां ये चुने गए अध्यक्ष
द्वारीखाल ब्लॉक की विभिन्न समितियों से हुक्म सिंह, देवेंद्र दत्त, शिवदयाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, दीवान सिंह, हर्षदेव नैथानी, परमेश्वरी देवी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें