फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेजर निराला की धूम से गदगद हैं निर्देशक विरान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। एक करोड़ से अधिक के बजट की बड़े पर्दे की गढ़वाली फिल्म ‘मेजर निराला’ की दर्शकों के बीच धूम से निर्देशक गणेश विरान गदगद हैं। उन्होंने कहा कि रविवार को मुंबई के सिनेमाघरों में फिल्म दर्शकों के बीच खूब सराही गई, जिसे अगले महीने पौड़ी में भी प्रदर्शित किया जाएगा।
फिल्म के निर्देशक गणेश विरान ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक के उपन्यास पर आधारित फिल्म का निर्देशन उनके लिए बड़ी चुनौती था। फिल्म की निर्मात्री आरुषि निशंक की ओर से भी स्पष्ट कहा गया था कि फिल्म बॉलीवुड की तर्ज पर हो, लेकिन साहित्य एवं पहाड़ की संस्कृति से किसी तरह का छेड़छाड़ न किया जाए। उन्होंने कहा कि एक जून को रिलीज हुई फिल्म दर्शकों के बीच खूब सराही जा रही है। फिल्म में हिमानी शिवपुरी और हेमंत पांडे के अभिनय को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग पौड़ी, देवप्रयाग, देहरादून और चकराता में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाहर वालों को छूट और प्रदेश वालों से टैक्स अन्याय
फिल्म के निर्देशक गणेश विरान ने कहा कि प्रदेश के बाहर का यदि कोई निर्माता, निर्देशक उत्तराखंड में फिल्म बनाता है तो उससे सरकार कोई टैक्स नहीं ले रही, जबकि उत्तराखंडी फिल्मों पर टैक्स लिया जा रहा है। वन विभाग की ओर से प्रतिदिन के हिसाब से तीस हजार रुपये टैक्स लिया गया। इसके अलावा सूचना विभाग से अनुमति के लिए भी टैक्स देना होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें